विवेक राठौर 9399292638
अमरवाड़ा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 16 में हुए उपचुनाव में 68% हुआ मतदान, 15 सितम्बर को होगी मतगणना
अमरवाड़ा: अमरवाड़ा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 16 में हुए उपचुनाव में 68% रहा मतदान, जनपद पंचायत अमरवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष नीलेश कंगाली के निधन से रिक्त हुए क्षेत्र क्रमांक 16 में 11 सितम्बर बुधवार को उपचुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुए।

सुबह 7:00 बजे से 3:00 बजे तक हुए मतदान में सभी तीनों पंचायत राफा, कुड़वारी और चिखलीमुकासा के 8 ग्रामों मे सबसे अधिक मतदान चिखलीमुकासा के मतदान केंद्र में 97 में से 79.63% मतदान रहा जबकि सबसे कम मतदान बरधिया में 56 प्रतिशत रहा।
आपको बता दे कि सभी पांच प्रत्याशी गनेश कंगाली, ज्ञानलाल सल्लाम, रतिराम जुहारी लाल उइके, रविशंकर कुरशाम और सहेश थे।
सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा गया है। उपचुनाव की मतगणना 15 सितम्बर को होनी है जिसमें विजेता को सदस्य घोषित किया जाना है।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638




