विवेक राठौर 9399292638
अमरवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 16 में जनपद सदस्य के लिए उपचुनाव हुआ। तत्कालीन जनपद सदस्य नीलेश कंगाली के निधन के कारण यह चुनाव किया गया। इस उपचुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान मे थे। 11 सितम्बर को मतदान हुआ था। मॉडल स्कूल मतगणना स्थल पर रविवार 15 सितम्बर को चार राउंड की मतगणना के पश्चात भाजपा समर्थित प्रत्याशी गनेश कंगाली 1316 वोटों से विजयी घोषित हुए।

बड़ी संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने जीत की बधाई दी। वहीं गणेश कंगाली ने सभी मतदाता क्षेत्रवासी और जानता का आभार व्यक्त किया।
जीत के पश्चात एसडीएम हेमकरण धुर्वे एवं निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार राजेश मरावी, नायब तहसीलदार निधि तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जनपद सदस्य गणेश कंगाली को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौक़े पर व्यवस्था बनाने में एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, थाना निरीक्षक राजेंद्र सिंग धुर्वे सहित पूरा पुलिस दल मतगणना स्थल पर मौजूद रहा।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638




