Home CITY NEWS आनंद आश्रम भूली में दही-लाही कार्यक्रम संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद...

आनंद आश्रम भूली में दही-लाही कार्यक्रम संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद का लाभ

📰 खबर नेशन 18 न्यूज़

छिंदवाड़ा: 22 फरवरी 2026 | खबर नेशन 18 न्यूज़

ग्राम भूली स्थित पावन धाम आनंद आश्रम में आज 22 फरवरी 2026 को जाम नदी के पवित्र तट पर दही-लाही का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रसिद्ध स्वयंभू शिवलिंग मंदिर, श्री राम मंदिर एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की पावन धरा पर आयोजित किया गया।

यह पवित्र स्थल संत परम पूज्य वैकुंठवासी डोमाजी महाराज के चरणों से पुनीत मानी जाती है, जिसके कारण क्षेत्र में इसकी विशेष आस्था है। कार्यक्रम में परिसर के लगभग 8 ग्रामों के ग्रामीण श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।
आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्ट: नरेंद्र साहू, छिंदवाड़ा
खबर नेशन 18 न्यूज़

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9399292638