नरेन्द्र साहू छिंदवाड़ा
चांद/छिंदवाड़ा: 20/02/2026 छिंदवाड़ा जिले के चौरई चाँद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय के पदाधिकारी द्वारा कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।कांग्रेस के अध्यक्ष पदाधिकारी, पुलिस बल एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चाँद पृथ्वीराज पटेल ने कहा- “हमारे विपक्ष के नेता माननीय उमंग सिंघार जी पे वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया वो गलत था। उनको संसदीय मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। विधानसभा के अंदर बैठे लोगों से उनको मर्यादित भाषा में बात करना चाहिए।विपक्ष के नेता के ऊपर ऐसी टिप्पणी करना गलत है।इसलिए हमने आज यहाँ माननीय नकुलनाथ जी और कमलनाथ जी के आदेश पर पुतला दहन किया।”ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चाँद पृथ्वीराज पटेल, भुवन पटेल उपस्थित रहे।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9399292638



