Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में एनसीसी अधिकारी रवींद्र कुमार यदुवंशी को मिली सेकेंड ऑफिसर रेंक

छिंदवाड़ा में एनसीसी अधिकारी रवींद्र कुमार यदुवंशी को मिली सेकेंड ऑफिसर रेंक

KHABARNATION18.IN
NARENDRA SAHU CHHINDWARA

छिंदवाड़ा: 6 फरवरी 2026
24 एमपी बटालियन एनसीसी, छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित रैंक सेरेमनी कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाम्हनवाड़ा के प्राचार्य एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर रवींद्र कुमार यदुवंशी को आर्मी विंग में सेकेंड ऑफिसर (एस/ओ) की रैंक प्रदान की गई।

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल थॉमस ओम्मेन ने जेसीओ, पीआई स्टाफ एवं अन्य एनसीसी अधिकारियों की मौजूदगी में उनके कंधों पर दो सितारे सजाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।
समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की दिशा में तैयार करने का मजबूत मंच है। रविंद्र यदुवंशी का योगदान कैडेट्स के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में उल्लेखनीय रहा है।
शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय यदुवंशी वर्षों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बनी है।
कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे।