विवेक राठौर khabarnation18news
अमरवाड़ा/छिंदवाड़ा: 04/02/2026 ग्राम चिखली मुकासा में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।

कथा का शुभारम्भ दिनांक 30/01/2026 को ग्राम में कलश शोभा यात्रा से हुआ। शोभा यात्रा के पश्चात कथा आरम्भ की गई।पंडित शुभम जी महाराज (खंसवाड़ा वाले) के मुखारविंद से कथा का अनुसरण समस्त ग्रामवासी कर रहे।


कथा के अनुसार ही झाँकियों का भी प्रदर्शन किया जा रहा।कथा वाचन दोपहर में 1बजे से शाम 5 बजे तक एवं रात्रि में 8 बजे से 11 बजे तक किया जा रहा। पूज्यनीय महाराज जी की मधुर वाणी से ग्रामवासी कथा का एवं भजनों का झूमते हुए अनुसरण कर रहे।
दिनांक 30/01/2026 से प्रारम्भ हुई श्रीमद्भागवत कथा का समापन दिनांक 05/02/2026 को हवन पूजन एवं विशाल भंडारा प्रसाद वितरण से होगा।
आयोजक – समस्त ग्रामवासी ग्राम चिखली मुकासा।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9399292638



