नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
तामिया/छिंदवाड़ा- जिला आयुष अधिकारी दत्तात्रेय भड़ादे के निर्देशानुसार एवं विकासखंड आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र मेरावी के मार्गदर्शन में तामिया में युवा दिवस मनाया गया l इस अवसर पर योग शिक्षक सुभाष मिनोटे द्वारा शासकीय महाविद्यालय तामिया मे मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित, BSW एवं MSW (स्नातक व परास्नातक) के छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार कराएगा गया तथा सूर्य नमस्कार के आसनों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर तिलक वंदन किया गया l तत्पश्चात युवा छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की सहभागिता से सूर्य नमस्कार कराया गया l सूर्य नमस्कार के उपरांत नियमित रूप से योग करने हेतु संकल्प लिया गयाlयुवा दिवस के कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक राजू मांडवे, परामर्शदाता पंकज राय, स्वाति सूर्यवंशी, संदीप राज, चंद्रकांत विश्वकर्मा समेत छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की l



