छिंदवाड़ा: 22 फरवरी 2026 | खबर नेशन 18 न्यूज़
पश्चिम छिंदवाड़ा वन मंडल अंतर्गत पश्चिम तामिया वन परिक्षेत्र में 20 से 22 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय गिद्ध गणना अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान परिक्षेत्र की दो बीट — तामिया एवं श्रीझोंत — में कुल 53 व्यस्क गिद्ध एवं 32 घोंसले दर्ज किए गए।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तामिया बीट में 38 भारतीय गिद्ध और 20 घोंसले पाए गए। इसके अतिरिक्त 1 सफेद गिद्ध एवं उसका 1 घोंसला भी दर्ज किया गया। वहीं श्रीझोंत बीट में 14 भारतीय गिद्ध एवं 11 घोंसले चिन्हित किए गए।


वर्ष 2025 की गणना में दोनों बीटों में कुल 49 गिद्ध एवं 28 घोंसले दर्ज हुए थे। इस वर्ष 4 गिद्धों की वृद्धि दर्ज की गई है, जो क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण के बेहतर परिणामों को दर्शाती है।
वन अधिकारियों ने बताया कि गिद्ध पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पक्षी हैं। उनकी बढ़ती संख्या वन क्षेत्र में सुरक्षित आवास एवं अनुकूल परिस्थितियों का संकेत है।
स्थानीय नागरिकों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वन विभाग के प्रयासों की सराहना की है।
रिपोर्ट: नरेंद्र साहू, छिंदवाड़ा
खबर नेशन 18 न्यूज़
Mo-9399731900



