Home CITY NEWS एक्सपोजर विजिट : छात्राओं ने दिया संदेश – जल है तो कल...

एक्सपोजर विजिट : छात्राओं ने दिया संदेश – जल है तो कल है

विवेक राठौर, अमरवाड़ा 9399292638

22 मार्च विश्व जल दिवस
अमरवाड़ा: पी.एम. श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाड़ा की 400 छात्रायें एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा आज एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध सिवनी छपारा स्थित भीमगढ़ बांध की एक्सपोजर विजिट की गई ।

यात्रा का उद्देश्य विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण एवं पानी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देना एवं आम जनता तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाना था। एक्सपोजर विजिट के इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा भीमगढ़ बांघ के तट पर जल संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया,साथ ही विद्यालय की छात्राओं के द्वारा जल संरक्षण की संदेश तख्ती, बैनर ,पोस्टर के माध्यम से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया एवं छात्राओं ने पानी बचाने का संकल्प लिया ।

छात्रों ने टरबाइन से बिघुत उत्पादन की प्रक्रिया का जीवंत दर्शन किया । हायर सेकेंडरी स्कूल कोड़ियामाल के प्राचार्य श्री गंगेश बैस ने भीमगढ़ बांध का इतिहास एवं शिक्षिका सोनिया श्रीवास द्वारा बांधों का इतिहास एवं उपयोगिता के बारे मेंबताएं ।

बच्चों के नाटय विघा,नृत्य के माध्यम से पानी की बर्बादी को रोकने का संदेश दिया इस दौरान छात्राओं ने नारे लगाकर लोगों को जल का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया । भीमगढ़ डेम के भ्रमण उपरांत छात्राओं को नाश्ता एवं बिस्कुट का वितरण किया गया । तत्पश्चात एक्सपोजर विजिट (Exposure Visit) के माध्यम से छात्राओं को किताबी ज्ञान से परे वास्तविक दुनिया का अनुभव, व्यावहारिक कौशल (practical skills), और नई तकनीक सीखने हेतु विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बांधों के महत्व पर विभिन्न शिक्षकों ने जानकारी दी । जल भंडार के रूप में ,बाढ़ का रोकथाम, सिंचाई, जल विद्युत उत्पादन में उपयोगिता साथ ही बांध के नकारात्मक प्रभाव में मृदा अपरदन,उर्वरता संबंधी समस्याओं और जनसंख्या विस्थापन पर अपने व्याख्यान दिये ।

कार्यक्रम के अगले चरण में जल संरक्षण संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजस्थानी राजघराना पैलेस में किया गया ।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित छिन्दवाड़ा एडीपीसी श्री अविनाश दीक्षित के द्वारा छात्राओं को पानी के महत्व एवं उसके संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही शिक्षा में एक्सपोजर विजिट के महत्व पर चर्चा करते हुये कहा कि ऐसी यात्राएं छात्राओं में आत्मविश्वास, जिज्ञासा और करियर को लेकर स्पष्टता बढ़ाती हैं, साथ ही उन्हें उद्योग या सामाजिक परिवेश की वास्तविकताओं से रूबरू कराती हैं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अनुराग मिश्रा ने छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई एवं दैनिक जीवन में पानी की बचत के उपाय बताएं।
सामाजिक कार्यकर्ता और हायर सेकेंडरी स्कूल कोड़ियामाल विद्यालय के प्राचार्य श्री गंगेश बैस ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बांध से बिजली के उत्पादन की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला एवं अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हम जल बना तो नहीं सकते लेकिन बचा जरूर सकते हैं, पृथ्वी पर केवल तीन प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है । जिसे बचाना हम सब की जवाबदारी है जल संरक्षण के महत्व को अगर हम नहीं समझ पाए तो अगला युद्ध स्वच्छ जल के लिए हो सकता है ।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा विविध संदेश युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का मनमोहक मंचन किया गया । कार्यक्रम का संचालन हेमलता चौरसिया के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य श्री अनिल नेमा ने समस्त अतिथियों,शिक्षक शिक्षिकाओं एवं राजघराना पैलेस छपारा के संचालक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा एडीपीसी श्री अविनाश दीक्षित, अमरवाड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अनुराग मिश्रा, पी एम सोनपुर प्राचार्य श्री सीताराम प्रधान, गौरपानी के प्रचार्य श्री सिगोतिया के साथ विद्यालय प्राचार्य श्री अनिल नेमा के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कार्यालय के कर्मचारियों उपस्थित रहे।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638