Home CRIME सगी मॉं ने अपनी ढाई साल की बेटी की गला घोटकर की...

सगी मॉं ने अपनी ढाई साल की बेटी की गला घोटकर की हत्या, चांद पुलिस ने आरोपी मॉं को किया गिरफ्तार ‼️

थाना – चांद
(म.प्र.पुलिस जिला छिन्दवाडा)

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा


  • ♦️ संक्षिप्त विवरणः
    दिनांक 10.01.2026 को प्रार्थीः रामदास पिता कुंजीलाल चौरिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम परसगांव थाना चांद द्वारा रिपोर्ट कराई गई कि उसकी ढाई साल की बच्ची मंजीता चौरिया की अज्ञात कारणो से मृत्यु हो गई है जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग पंजीबध्द कर जांच मे लिया गया दौरान जांच के आये साक्ष्यो के आधार पर मृतिका की मृत्यु गला घोटकर होना पाया गया जो संदेह के आधार पर मृतिका की मॉं संगीता चौरिया से पूछताछ पर खुलासा हुआ कि उसने ही बेटी मंजीता चौरिया उम्र 2 वर्ष 05 माह की परेशान करने की वजह से क्रोधित होकर टेंशन मे आकर हत्या करने के उद्देश्य से कान मे बांधने वाली रुमाल से गला घोटकर एवं हाथ से गला दबाकर हत्या की है जिस पर से दिनांक 13.01.2026 को अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपिया को गिरप्तार कर माननीय न्यायलय मे पेश कर आरोपिया को जिला जेल छिन्दवाड़ा भेजने मे सफलता हासिल की है ।

♦️ विवेचना कार्यवाही-
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पाण्डे व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आशीष खरे एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्रीमति भारती जाट अनुभाग चौरई के नेतृत्व मे चांद थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी द्वारा आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु टीम गठित की गई ।

♦️ जप्त सम्पत्ति-
कान मे बांधने वाली कपड़े की रुमाल

♦️ गिरफ्तार आरोपी-
संगीता पति रामदास चौरिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम परसगांव थाना चांद जिला छिन्दवाडा

🚨 पुलिस टीम-

प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी थाना प्रभारी थाना चांद, उनि सावनलाल भलावी, आरक्षक विवेक बघेल, संदीप बघेल, म.आर. सोनम बघेल, सोनू सनोडिया की अहम भूमिका रही है ।