Home CRIME कर्ज चुकाने के लिये अपनाया चोरी का रास्ता, उसी रास्ते ने पहुँचाया...

कर्ज चुकाने के लिये अपनाया चोरी का रास्ता, उसी रास्ते ने पहुँचाया जेल

खबर नेशन 18 नरेंद्र साहू मध्य प्रदेश: 9399731900

उज्जैन पुलिस ने 24 घंटो में किया लाखो की चोरी का पर्दाफाश I लाखों के गहनो के साथ चोर गिरफ्तार I

मध्य प्रदेश: एएसपी श्री गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि फरियादी से मिली शिकायत के अनुसार नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित ॐ साईं अपार्टमेंट से लॉकर में रखे लाखों के गहने चोरी हो गए है, उक्त वारदात को गंभीरता से देखते हुए सीएसपी दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में निरीक्षक तरुण कुरील ने टीम का गठन कर जाँच शुरू की, जाँच में फरियादी के पड़ोस में रहने वाला प्रेम उर्फ़ पुरुषोत्तम टहलवानी ही निकला आरोपी ई


पूछताछ में प्रेम ने बताया कि वह कर्ज में डूब गया है और कर्ज चुकाने के लिए चोरी का रास्ता अपनाया. आरोपी से कुल 230 ग्राम सोने के ज़ेवर हिरासत में लिये जिनकी अनुमानित क़ीमत लगभग 35 लाख रूपये है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तरुण कुरील, प्रआर पियूष मिश्रा प्रआर. भंवरलाल यादव ,आर. पुष्पराज एवं आर. कमल पटेल कि सराहनीय भूमिका रहीई

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9399292638