Home CITY NEWS जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया परासिया के ग्राम दमुआ में अतिरिक्त कक्ष...

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया परासिया के ग्राम दमुआ में अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन

रामसत्ता के कार्यक्रम में हुए शामिल

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
9399731900

परासिया: जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार परासिया विधानसभा के ग्राम दमुआ पहुँचे जहां उन्होंने जिला पंचायत निधि से अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया।

ग्रामवासियो ने जिला पंचायत अध्यक्ष का दमुआ से सरेखाढाना सुदूर सड़क के लिए आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि इस सड़क की मांग ग्रामीणों द्वारा काफी समय से की जा रही थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपनी निधि से अतिरिक्त कक्ष का भी भूमिपूजन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो के विकास में कोई कमी नही रखी जायेगी। मूलभूत सुविधायों को ग्राम वासियो तक पहुचाना उनका लक्ष्य है।
इस अवसर पर सरपंच , उपसरपंच , सन्तोष प्रजापति , धीरन परतेती , बालिक परतेती , योगेश अम्बाडारे सहित समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।