Home CITY NEWS वृत्त चाँदामेटा अंतर्गत आबकारी विभाग की परासिया एवं चाँदामेटा के बल द्वारा...

वृत्त चाँदामेटा अंतर्गत आबकारी विभाग की परासिया एवं चाँदामेटा के बल द्वारा अलग अलग स्थानों में दबीश दी गई

नरेन्द्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा: आज दिनांक 7.1.2025 को वृत्त चाँदामेटा अंतर्गत आबकारी विभाग की परासिया एवं चाँदामेटा के बल द्वारा ग्राम बारांगा, गौरपानी,बढ़ ढाना के अलग अलग स्थनों में दबीश दी गई जिसमें व्रत चाँदामेटा के कस्बा उमरेठ के समीप दबिश के दौरान अलग-अलग स्थानों से 20 प्लास्टिक के ड्रामो मे भरा लगभग 4000 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 03 चालू भट्टी सहित 90 लीटर अवैध हाथ भट्टीकच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया उपरोक्त करवाई में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(1) च के तहत कुल 08 प्रकरण कायम किए गए जिसकी अनुमानित कीमत 410000 कि गई है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक जीत सिंह धुर्वे आबकारी आरक्षक ओम नारायण बाम्हने, रवि शंकर कंगाली उपस्थित रहे।