Home CITY NEWS शा.उ.मा.वि.खिरसाडोह में कैरियर मेला आयोजित

शा.उ.मा.वि.खिरसाडोह में कैरियर मेला आयोजित

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा: दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक शा.उ.मा.वि.खिरसाडोह में
अध्ययनरत कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों हेतु 5 दिवसीय करियर
मेला एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। तृतीय दिवस आज दिनांक 29 जनवरी 2020 को शासकीय सेवायें एवं उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी,शासकीय सेवाओं (UPSC, PSC, NDA, CA, State Services आदि) की जानकारी,उच्च शिक्षा के अवसर (विश्वविद्यालय छात्रवृत्ति)शासकीय अधिकारी / विशेषज्ञ का व्याख्यान देने के लिए विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। जिसमें डॉ. पवन कुमार नाग प्रोफेसर, श्री श्री लक्ष्मीनारायण शासकीय पेंचवेली स्नातकोत्तर
महाविद्यालय परासिय,कु. नंदनी डेहरिया लेखा परिक्षण अधिकारी, पर्यावास भवन कार्यालय भोपाल, डॉ ख्याति सोनी, प्रोफ़ेसर श्री श्री लक्ष्मीनारायण शासकीय पेंचवेली स्नातकोत्तर महाविद्यालय परासिया, छात्र-छात्राओं को कैरियर से सम्बंधित जानकारी देने उपस्थित हुए। नोडल शाहिद अंसारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्रीमती कुसुम जैन,वैजयंती नर्रे,एम बरखानिया,निशा आठनकर,एम दिवाकर,व्ही चौहान,एम शर्मा,आई बाथरी,भी धुर्वे ,मूलचंद बावरिया,ओमलता कानोड़िया, राहुल कोहले एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।