Home CITY NEWS शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईडीसी परासिया में केरियर मेला का आयोजन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईडीसी परासिया में केरियर मेला का आयोजन

रिपोर्ट नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा/परासिया: दिनांक 27 जनवरी से दिनांक 31 जनवरी 2026 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईडीसी परासिया में अध्यनरत कक्षा 9वी से 12वीं के छात्र-छात्राओं हेतु पांच दिवसीय केरियर मेला एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।

आज दिनांक 29 जनवरी 2026 तृतीय दिवस को शासकीय सेवाओं ( यूपीएससी, पीएससी, स्टेट सर्विसेज,एनडीए) उच्च शिक्षा के अवसर शासकीय अधिकारी/ विशेषज्ञ व्याख्यान देने के लिए विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैकेनिकल ट्रेड से प्राचार्य श्री पाटिल सर, प्रोफेसर डॉक्टर नीलेंद्र वासनिक सर द्वारा संबंधित विषय में व्याख्यान दिए गए छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया नोडल श्रीमती स्नेहलता शिव कार्यक्रम का संचालन किया एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती सुनीला यादव, श्री के. डेहरिया श्री कुरैशी, श्री प्रवीण विश्वकर्मा श्रीमती संगीता सक्सेना श्रीमती सीमा धुर्वे श्री एच एल यादव श्री सहायक राम मिनोटे श्री रुपेश राय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l