Home CITY NEWS “ग्राम पंचायत रामाकोना में भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा विकास सरपंच श्वेता गगन...

“ग्राम पंचायत रामाकोना में भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा विकास सरपंच श्वेता गगन गोहेल की जांच हुई पूरी”

रामाकोना पंचायत जॉच में भ्रष्टाचार सरपंच सचिव
पर 10 लाख 45 हजार 653 रुपए की निकली रिकवरी

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
मों 9399731900

सौसर/रामाकोना:–पांढुर्णा जिले की जनपद पंचायत सौसर के अंतर्गत आने वाली जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रामाकोना की जांच आखिर पूर्ण हो गई है। रामाकोना पंचायत में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था जिस पर अब अधिकारियों ने जांच पूरी कर रोक लगा दी गई है।

ग्राम पंचायत रामाकोना की सरपंच श्वेता गगन गोहेल द्वारा सरपंच पद पर रहते हुए अधिनियम के अधीन होते हुए भी अपने कर्तव्य के निर्वहन में घोर अपेक्षा कर गंभीर लापरवाही बरतते हुए शासकीय राशि का दुरुपयोग कर भारी भ्रष्टाचार एवं शासन की 15 वित्तीय आयोग व अनिमित्ता की गई। जिसकी शिकायत पांढुर्णा कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। ग्राम के उपसरपंच संतोष चौधरी एवं अन्य पंचों द्वारा जनसुनवाई में दिनांक 25/ 6/24 को शिकायत प्रस्तुत की गई थी। पांढुर्णा कलेक्टर महोदय द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सौसर को जांच के आदेश दिए गए थे एवं जांच दल गठित कर 1से 45 बिंदुओं पर जांच की गई जिसमें जांच दल के प्रभारी सुभाष ठाकरे खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत सौसर कार्तिक पटेल जनपद पंचायत सौसर, छत्रपति कबडाते जनपद पंचायत सौसर, उमाजी पांडे पंचायत समन्वयक अधिकारी जनपद पंचायत सौसर द्वारा ग्राम पंचायत रामाकोना की एक-एक बिंदु पर जांच की गई। जिसमें ग्राम पंचायत में पदस्थ सरपंच श्वेता गगन गोहेल के द्वारा वित्तीय अनियमितता एवं गंभीर लापरवाही पाई गई एवं उनके द्वारा लगाए गए बिल फर्जी पाए गए जो राशि 10 लाख 45000 653 रुपए सरपंच सचिव से वसूली योग्य है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सौसर द्वारा जांच प्रतिवेदन का प्रशिक्षण किया गया जिसमें सरपंच सचिव पर कार्यवाही करने हेतु दिनांक 12/8/24 को पांढुर्णा कलेक्टर महोदय के समक्ष अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638