Home CRIME आबकारी विभाग द्वारा तामिया क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में अवैध मदिरा...

आबकारी विभाग द्वारा तामिया क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में अवैध मदिरा विक्रेताओं एवं अड्डों पर कार्यवाही

45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 600 कि.ग्रा. महुआ लहान किया गया बरामद

Khabarnation18 CHHINDWARA

छिन्दवाड़ा: /10 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में वृत्त परासिया प्रभारी अधिकारी द्वारा गत दिवस तामिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बीजा ढाना के राकेश कुडोपा पिता कलश राम के निवास से 18 पाव देशी मदिरा बरामद कर प्रकरण कायम किया गया।

इसके बाद सी एम हेल्पलाइन की शिकायत की जाँच के दौरान 03 महिलाओं के मकानों की तलाशी लेने पर 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर प्रकरण कायम किया गया तथा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों से लगभग 600 कि.ग्रा. महुआ लहान भी बरामद किया गया। इस दबिश कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण कायम कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क,च के तहत प्रकरण कायम किया गया।

 इस दबिश कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक श्री जीत सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक श्री ओम नारायण बाम्हने, सुश्री प्रियंका सरयाम, सुश्री दीपाली झारिया एवं श्री रवि शंकर कंगाली का योगदान सराहनीय रहा।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638