Home CRIME चौकी सिंगोडी थाना अमरवाडा पुलिस टीम ने नवोदय विद्यालय के 02 गुम...

चौकी सिंगोडी थाना अमरवाडा पुलिस टीम ने नवोदय विद्यालय के 02 गुम नाबालिग बच्चों को चंद घंटों में दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द

दिनांक :-15.01.2026
चौकी सिंगोडी थाना अमरवाडा
(म.प्र. पुलिस जिला- छिन्दवाड़ा)

चौकी सिंगोडी थाना अमरवाडा पुलिस टीम ने नवोदय विद्यालय के 02 गुम नाबालिग बच्चों को चंद घंटों में दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द‼️

छिंदवाड़ा: पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पांडेय व अति. पुलिस अधी. श्री आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती कल्याणी वरकड़े, थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के मार्गदर्शन में नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी के लिये पूर्व से निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 14/01/2026 को प्रार्थी डॉ. चंद्रशेखर पिता बापूराव पानकर उम्र 54 वर्ष निवासी जवाहर नवोदय स्कूल ग्राम सिंगोड़ी (अमरवाड़ा) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि जवाहर नवोदय स्कूल, ग्राम सिंगोड़ी के दो नाबालिग बालक जो स्कूल कक्षा 10 वीं के सेक्शन बी मे अध्यनरत है । दिनांक 14/01/26 को दोपहर के समय करीबन 03/00 बजे बिना बताये स्कूल से कहीं चले गये हैं । विद्यालय के शिक्षको के साथ मिलकर बालकों की पता तलाश पूरे स्कूल मे, आसपास के गाँव एवं सिंगोडी में किया गया किंतु दोनों नाबालिग छात्रों का कही कोई पता नही चला, रिपोर्ट पर अप. क्र. 17/26 धारा 137(2) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण स्कूल के नाबालिक बच्चों से जुडा होने एवं सवेदनशील होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा तत्परतापूर्वक बालकों की दस्तयाबी के लिये निर्देशित किया गया तथा एसआईटी टीम का गठन किया गया । दौरान विवेचना के मुखबिर तंत्र सक्रिय कर एवं सायबर सेल की मदद से दोनो गुम नाबालिग बच्चों को नरसिंहपुर से दस्तयाब कर चौकी सिंगोडी लाया गया । नाबालिग बच्चों से पूछताछ पर उनके द्वारा बताया गया कि दसवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा होने के कारण वह स्कूल की पढाई कवर नहीं कर पा रहे थे । पढाई के प्रेशर के कारण दोनों बच्चे भागकर घर जाना चाह रहे थे परंतु वह माता पिता की डांट से बचने के लिये नरसिंहपुर चले गये। दोनों नाबालिग छात्रों को सुरक्षित सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

🚨 पुलिस टीम –

चौकी प्रभारी सिंगोडी उप निरी पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिया, प्र.आर. इंद्रजीत ठाकुर, रामगणेश, राजकुमार परते, सायबर सेल नितिन सिंह, आर. पीयुष, सूरज एवं इक्लेश

सहयोगी जनता//सक्रिय पुलिस // सुरक्षित समाज

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638