Home CITY NEWS मातृ पुण्यतिथि पर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण

मातृ पुण्यतिथि पर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण

khabarnation18.in

छिंदवाड़ा: मातृ पुण्यतिथि पर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण शासकीय सेवक माध्यमिक शिक्षक श्री पंकज कुमार सिहोसे जी (शा. उ. मा. वि. घानाउमरी, जुन्नारदेव) द्वारा अपनी पूज्य माताजी स्व. श्रीमती जानकी सिहोसे जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ₹2100/- (दो हजार सौ रुपये) की सहयोग राशि शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी, छिंदवाड़ा में सादर समर्पित की गई।

यह योगदान केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि मातृ स्मृति को सेवा, संवेदना एवं सद्कार्य से जोड़ने का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। स्वर्गीय माताजी के संस्कारों एवं मूल्यों की झलक इस पुण्य कार्य में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

इस अवसर पर शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी, छिंदवाड़ा के कोषाध्यक्ष श्री चित्रगुप्त सिंह सिसोदिया जी द्वारा स्व. श्रीमती जानकी सिहोसे जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ट्राइबल विभाग के सहायक संचालक श्री उमेश सातनकर जी, शासकीय सेवक श्री अंकित मालवी जी, शासकीय सेवक श्री संजय श्रीवास्तव जी एवं अन्य शासकीय सेवक साथियों द्वारा भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

सोसायटी के अध्यक्ष श्री सतीश गोंडाने जी ने इस पुण्य कार्य के लिए श्री पंकज कुमार सिहोसे जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग सामाजिक कार्यों के विस्तार एवं शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों के कल्याण हेतु संचालित गतिविधियों को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होता है।

सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा इस पुनीत कार्य को समाज सेवा और शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय पहल बताया।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638