Home CITY NEWS मेसर्स हिमालयन फूड्स डेरिवेटिव्स इकाई का कलेक्टर श्री नारायन द्वारा निरीक्षण

मेसर्स हिमालयन फूड्स डेरिवेटिव्स इकाई का कलेक्टर श्री नारायन द्वारा निरीक्षण

विद्युत फ्लक्चुएशन की समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिन्‍दवाड़ा: /14 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा आज जिले के ग्राम सलैया, चांद रोड स्थित मेसर्स हिमालयन फूड्स डेरिवेटिव्स लिमिटेड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने मक्का प्रोसेसिंग आधारित स्टार्च उत्पादन इकाई के विभिन्न सेक्शन का अवलोकन किया और उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यह इकाई श्री विभूति नयन मिश्रा द्वारा स्थापित की गई है, जिसमें लगभग 54.50 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है तथा वर्तमान में लगभग 100 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

   निरीक्षण के दौरान इकाई प्रबंधन द्वारा विद्युत आपूर्ति में बार-बार हो रहे उतार-चढ़ाव (पावर फ्लक्चुएशन) की समस्या से कलेक्टर श्री नारायन को अवगत कराया गया, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। इस पर कलेक्टर श्री नारायन ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि औद्योगिक उत्पादन सुचारू रूप से संचालित हो सके।

   उल्लेखनीय है कि यह मध्यम श्रेणी की औद्योगिक इकाई 26 दिसंबर 2023 से उत्पादन प्रारंभ कर चुकी है, जिसमें स्टार्च, जर्म फाइबर एवं ग्लूटेन का उत्पादन किया जा रहा है। इकाई की वार्षिक उत्पादन क्षमता 53,216 क्विंटल है।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638