Home CITY NEWS पीएम श्री शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कृष्णा मल्टी स्पेशलिटी...

पीएम श्री शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर के द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा: परासिया विकासखंड के अंतर्गत पी एम श्री शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परासिया में श्री कृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर के द्वारा हेल्थ कैंप लगाया गया।

जिसमें श्री डॉक्टर गोविंद कवरेती एमडी मेडिसिन डॉक्टर मयंक साहू जनरल फिजिशियन डॉक्टर वतन मोहन राजा फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर नेहा सिंह जनरल फिजिशियन उपस्थित रहे।

साथ ही भारत पैथोलॉजी लैब की टीम उपस्थित रही जिसमें करीब 39 बच्चों का ब्लड टेस्ट किया गया आंखों का चेकअप करीब 70 लोगों का किया गया एवं समस्त शिक्षकों ने जांच कराई करीब 350 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया प्राचार्य स्वर्ण कुमारी सिंह एवं ममता कराड़े नीतू विश्वकर्मा बेलेकर सनोद भंननारे अरुण पवार नरेश आरसिया अभिषेक चौबे नफीस मंसूरी आशुतोष चौहान समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9399292638