Home CITY NEWS कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा के प्रशासक श्री सिंह ने...

कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा के प्रशासक श्री सिंह ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में किया ध्वजारोहण

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिन्दवाड़ा: / 15 अगस्त 2024/ कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा के प्रशासक श्री शीलेन्द्र सिंह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा में ध्वजारोहण किया ।

इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, उपायुक्त सहकारी संस्थायें श्री घनश्याम डेहरिया, बैंक के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के.जैन, अन्य कर्मचारी और बैंक की स्थानीय शाखा कृषि, गांधी गंज, अमानत शाखा के कर्मचारी व शाखा प्रभारी और मुख्यालय के सभी कक्षों के कक्ष प्रभारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638