Home CITY NEWS सक्षम कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु छिंदवाड़ा जिला कार्यरत

सक्षम कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु छिंदवाड़ा जिला कार्यरत

नरेंद्र साहू ब्यूरो चीफ मों:- 9399731900

छिंदवाड़ा/हर्रई- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत किशोर किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु मध्य प्रदेश के सभी 20 जनजातिय जिलों में जनजाति कार्य विभाग मध्य प्रदेश द्वारा सक्षम कार्यक्रम 21 वीं सदी के जीवन कौशल की सफल क्रियान्वयन हेतु नॉलेज पार्टनर के रूप में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है सक्षम कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु छिंदवाड़ा जिले के सहायक आयुक्त सत्येन्द्र सिंह मरकाम मार्गदर्शन तथा सहायक संचालक उमेश सातंकर के सहयोग से विकासखंड हर्रई के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय , कन्या शिक्षा परिसर , एकलव्य विद्यालय और आश्रम शालाओं के प्रधानाध्यापक / प्राचार्य , संकुल प्राचार्य का तीन दिवसीय 10 सितंबर से 12 सितंबर तक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया हैं ।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्था प्रधानों की सक्षम कार्यक्रम के बारे में समझ विकसित करना व विद्यालयों में सक्षम कार्यक्रम की सफल संचालन में सक्षम कार्यक्रम के बारे में समझ विकसित करना व विद्यालय में सक्षम कार्यक्रम सफल संचालन में शिक्षकों , प्रधानाध्यापकों / प्राचार्यो सीएसी , बीएसी , बीआरसीसी , संकुल प्राचार्य और अन्य पदाधिकारियों की भूमिका के बारे में समझ विकसित करना ताकि किशोर किशोरियों को 21 वीं सदी के जीवन कौशलों से उन्हें लैस किया जा सके और वह अपने व्यवहारिक जीवन में अपने सामने आने वाले चुनौतियों का सामना आसानी से करने में सक्षम हो सके ।कार्यशाला मे खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश कलम्बे, एकलव्या प्राचार्य श्री धर्म राज, मास्टर ट्रेनर्स श्रेयांश खरे, सुरेंद्र तिवारी व मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन से जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गौतम कुमार, प्रशिक्षण प्रबंधक सुश्री प्रीति द्विवेदी तथा खंड प्रबंधक सुश्री प्रिया कामेत्कार के द्वारा कार्य शाला को सफलता पूर्वक संचालित किया गया हैं।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638