नरेंद्र साहू ब्यूरो चीफ
छिंदवाड़ा/तामिया – तहसील तामिया के सभी स्वास्थ केन्द्रों पर शासन प्रशासन के आदेशानुसार आज 10 सितम्बर को आशा कार्यकर्ताओं के द्बारा 1से 5बर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर एबम 6से19बर्ष के बच्चों को समस्त शासकीय स्कूलों में प्राइवेट अनुदान प्राप्त शालाओं मे एलबेंडाजोल टेबलेट्स आई पी 400mg टेबलेट का बितरण आशा कार्यकर्ताओं के द्बारा किया गया एवम् जो बच्चे स्कूल नहीं आये उन्हें 13सितम्बर को दी जायेगी।

झिरपा चावल पानी सेक्टर में पदस्थ सुपरवाइजर संजय चौकसे ने बताया कि क्रमी संक्रमित बच्चों में खून की कमी हो जाती है शरीर में थकावट रहती है ओर संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है इसी प्रकार झिरपा में आशा कार्यकर्ता साबित्री राय ने आंगनबाड़ी केंद्र एवम् शासकीय स्कूलों में जाकर बच्चों को क्रमी नाशक गोलियों का वितरण किया गया।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638




