Home CITY NEWS डीईओ श्री बघेल ने किया शासकीय उ.मा.विद्यालय गांगीवाड़ा एवं हाई स्कूल मारई...

डीईओ श्री बघेल ने किया शासकीय उ.मा.विद्यालय गांगीवाड़ा एवं हाई स्कूल मारई का आकस्मिक निरीक्षण

जिला संवाददाता नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिन्दवाड़ा: /09 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांगीवाड़ा एवं शासकीय हाई स्कूल मारई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

  निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांगीवाड़ा में संचालित  प्री-बोर्ड परीक्षा का अवलोकन किया गया। इसके बाद कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों से शैक्षणिक चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय की भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, आईसीटी लैब तथा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर लैब का निरीक्षण किया गया, जिनकी स्थिति संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गई। विद्यालय परिसर साफ़-सुथरा एवं स्वच्छ पाया गया। अलंकृत पौधे एवं बागवानी सुंदर पाई गई तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

  इस उत्कृष्ट व्यवस्था एवं अनुशासन के लिये जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यास्मीन खान, उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री धीरेंद्र दुबे सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा इसी प्रकार सतत एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया गया।

  इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा शासकीय हाई स्कूल मारई का निरीक्षण किया गया, जहाँ आईसीटी लैब एवं इंटीग्रेटेड लैब का अवलोकन किया गया। साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई, जिस पर संतोष व्यक्त किया गया।

  निरीक्षण के दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों से शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली गई। कक्षा 6वीं में सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत प्रजातंत्र पाठ का अध्यापन चल रहा था, जिस पर पूछे गए प्रश्नों का विद्यार्थियों द्वारा सही एवं संतोषजनक उत्तर दिया गया।

कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों से गणित विषय में प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर विद्यार्थियों द्वारा सही दिए गए। कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने 12 तक तथा कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने 20 तक पहाड़े सुचारू रूप से पढ़कर सुनाए। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा हिंदी विषय में धारा प्रवाह पठन भी प्रभावी पाया गया।

  इस उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिये जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक शिक्षक श्रीमती आशा दोड़क की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी गई तथा कहा गया कि ऐसी शिक्षिकाएं अन्य विद्यालयों के लिए रोल मॉडल होती हैं। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, इंटरएक्टिव पैनल एवं प्रोजेक्टर जैसे आईसीटी उपकरणों के माध्यम से कराए जा रहे अध्यापन को प्रत्यक्ष देखकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संस्था के प्राचार्य श्री के.के.पांडव, शिक्षक श्री शरद राय एवं उनकी टीम को बधाई एवं प्रशंसा प्रदान की गई।

   गत वर्षों के बोर्ड परीक्षा परिणामों की जानकारी प्राप्त करने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की तथा वर्तमान सत्र में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत लाने के लिये आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल के साथ जिला व्यावसायिक समन्वयक डॉ.साबिर फारूकी भी उपस्थित थे ।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638