नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण की तकनीकी जानकारी दी गई
रिपोर्ट: नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिन्दवाड़ा: /09 जनवरी 2026/ जनपद पंचायत हर्रई कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हर्रई की उपस्थिति में आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं नल चालकों को नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण की तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान एफ.टी.के. (फील्ड टेस्टिंग किट) के माध्यम से पेयजल स्रोतों के परीक्षण की विधि का प्रदर्शन किया गया तथा जल गुणवत्ता परीक्षण, परिणामों का संधारण एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पर विस्तृत रूप से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनाओं की निरंतरता एवं सुचारु संचालन में सामुदायिक सहभागिता तथा तकनीकी अनुशासन के महत्व पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा अनुकरणीय कार्यप्रणाली अपनाने के लिये निर्देश प्रदान किए गए।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क: 9399292638



