Home CITY NEWS म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा के अधीक्षण अभियंता ने बटकाखापा वितरण...

म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा के अधीक्षण अभियंता ने बटकाखापा वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की

विवेक राठौर 9399292638

छिन्दवाड़ा: /11 सितंबर 2024/ म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा के अधीक्षण अभियंता द्वारा गत दिवस बटकाखापा वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण कर सभी स्टॉफ से कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी को पेमेंट काउंट और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया। साथ ही नॉन एजी क्यूआर कोडिंग को 15 सितम्बर तक पूर्ण करने एवं डीआरए के अंतर्गत बकाया राशि वालों के बैंक अकाउंट कलेक्ट कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के छिंदवाड़ा के अधीक्षण अभियंता ने बटकाखापा में पीव्हीटीजी के अंतर्गत 03 ग्रामों का भ्रमण कर शीघ्र कार्य कराने के लिये निर्देशित किया । उन्होंने आरडीएसएस योजना के अंतर्गत प्रस्तावित ओझलढाना उपकेंद्र का स्थल निरीक्षण कर शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638