नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम के महापौर श्री विक्रम अहके ने 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मैंन नरसिंहपुर रोड से लड़गडुआ जोड़ मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्रीमती लीना तिरगाम, लोक निर्माण विभाग की सभापति श्रीमती नमिता मनोज सक्सेना एवं जल प्रदाय सभापति श्रीमती अरुणा मनोज कुशवाह उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। महापौर श्री अहके ने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638




