नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा: आज सी एम राइस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही में भव्य कैरियर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बड़कुही के कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्रा ,दरबई की कक्षा दसवीं के छात्राएं मिशन स्कूल के कक्षा 9 से 12 के छात्राएं सम्मिलित हुए।

साथ ही विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री प्रवीण राजपूत सर प्रभारी प्रचार्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदामेटा ,श्री योगेश तिवारी जी उच्च माध्यमिक शिक्षक मॉडल स्कूल ख़िरसाडोह, नवीन विश्वकर्मा सर भमोडी,सुखपाल डोहरे सर दरबई,सुनील सिंग सर चांदामेटा आदि उपस्थित हुए। आप सभी के विशेष मार्गदर्शन में छात्राओं ने कैरियर मेले का लाभ प्राप्त किया। मेले के दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल बड़कुही का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।



