नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरसाडोह में कॅरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन हेतु कॅरियर मेला का आयोजन किया गया। शा. पालिटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह के श्री दीपक भावसार होड़ गणित, श्री प्रमोद कुमार शाक्य ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर, एवं सुश्री निधि नाग लेक्चरर ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे विधार्थियों को रुचि एवं क्षमता के अनुसार कक्षा 11वीं में विषय आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस चयन से संबंधित कॅरियर की जानकारी दी एवं विषय चयन से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों की रुचि एवं क्षमता के अनुसार उच्च शिक्षा हेतु पारंपरिक अथवा प्रोफेशनल कोर्स के चयन संबंधित मार्गदर्शन दिया गया।

प्राचार्य कुसुम जैन द्वारा कॅरियर से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शाहिद अंसारी ने कार्यक्रम का संचालन कर आभार प्रकट किया। बैजंती नर्रे, एम बरखानियाने सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर समस्त शालेय परिवार उपस्थित रहा ।



