Home CITY NEWS मैत्री मैच के साथ हुआ आनंद उत्सव का समापन

मैत्री मैच के साथ हुआ आनंद उत्सव का समापन

कलेक्टर इलेवन ने महापौर इलेवन पर दर्ज की जीत

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिन्‍दवाड़ा/ मध्यप्रदेश शासन के राज्य आनंद संस्थान द्वारा 14 जनवरी से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। आनंद उत्सव के दौरान नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा शहर में पारम्परिक खेलों के साथ स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। निगम द्वारा आंगनबाड़ियों एवं स्कूलों में चित्रकला तथा संगीत प्रतियोगिता, खो- खो , नींबू दौड़, कुर्सी दौड़, पार्कों का सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन एवं संगीत समागम का आयोजन भी कराया गया। निगम ने इस दौरान सफाई मित्रों का सम्मान एवं सामूहिक स्वच्छता अभियान के आयोजन भी किए। आनंद उत्सव के समापन के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच कलेक्टर इलेवन व महापौर इलेवन के मध्य खेला गया।

 पहले बल्लेबाजी करते हुए महापौर इलेवन ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 75 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 32 रन श्री प्रशांत घोंगे व 12 रन श्री प्रमोद शर्मा ने बनाये। कलेक्टर इलेवन के गेंदबाज श्री आदर्श खरे ने 2 विकेट लिए। 76 रनों के लक्ष्य को कलेक्टर इलेवन ने 13.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हसिल कर लिया। कलेक्टर इलेवन के बल्लेबाज श्री अबुजर खान ने 25, श्री आदर्श खरे ने 16 व कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने 10 रन बनाए। महापौर इलेवन के गेंदबाज श्री प्रशांत घोंगे ने 3 एवं श्री वीरेंद्र कटारिया ने 2 विकेट लिए। मैच 3 विकेट से कलेक्टर इलेवन ने जीता। मैच में अंपायर श्री अभिषेक ठाकुर व श्री पवन गवाने रहे। स्कोरर श्री डी.के.रॉय चौधरी व श्री ऋषभ मलिक रहे। कमेंट्रेटर श्री ऋषभ स्थापक रहे। मैच के बाद पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री श्रांत चंदेल व श्री शैलेश करमरकर ने किया। आभार व्यक्त नगर निगर कमिश्नर श्री सीपी राय द्वारा किया गया।

व्यक्तिगत पुरुस्कार- बेस्ट बैटर श्री प्रशांत घोंगे, बेस्ट बॉलर श्री आदेश खरे, बेस्ट फील्डर महापौर श्री विक्रम अहके, बेस्ट विकेटकीपर श्री शरद बिसेन और मैन ऑफ द मैच श्री शरद बिसेन रहे। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।