94.6% के साथ 5वां स्थान प्राप्त होने पर 10000 रूपये की पुरस्कार राशि स्वीकृत
नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिन्दवाड़ा/ मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार योजना के अंतर्गत शंकरशाह/रानी दुर्गावती पुरस्कार के लिये कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की मैरिट में प्रथम 03 स्थान बालक या बालिका तथा अगले 03 स्थान केवल बालिकाओं के लिये आरक्षित किये गये हैं।
समान प्राप्तांक/स्थान होने पर समान पुरस्कार राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 14 जिलों के जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर पुरस्कार राशि प्रदाय किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त ने बताया कि छिन्दवाड़ा जिले की शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल घोड़ावाड़ी खुर्द की जनजातीय वर्ग की छात्रा कु. श्रध्दा पिता श्री करतब कायदा को कक्षा 10वीं में पूर्णांक 500 में से 473 अंक प्राप्त करने तथा 94.6 प्रतिशत के साथ 5 वां स्थान प्राप्त होने पर शंकरशाह/रानी दुर्गावती पुरस्कार के लिए चयनित करते हुए 10000 रूपये की पुरस्कार राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।



