नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा- बीते दिनों देहात थाना क्षेत्र में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 20 जनवरी को दूरभाष पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी की गांगीवाड़ा कुलबेहरा नदी के पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात पुरूष की लाश तेर रही है और साथ ही पास में एक मोटरसाईकिल भी पड़ी है, सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर देखा, जहा मौके पर मौजूद विनिता पति केवल सल्लाम निवासी खूनाझिरकला चौकी उमरानाला थाना मोहखेड द्वारा मृतक अज्ञात पुरूष की पहचान उसके पति केवल सल्लाम के रूप में की गई, जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया, प्रथम दृष्टया उक्त घटना एक्सीडेन्ट की प्रतीत हो रही थी।
शव के पंचनामा कार्यवाही उपरान्त पी.एम. कराया गया डाक्टर से शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त की गई जिन्होंने मृतक की मृत्यु गला घोटने से दम घुटने एवं सिर में आई गंभीर चोट के कारण होना लेख किया गया, जिसके बाद हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई, टीम द्वारा तत्पर्यता पूर्वक विवेचना कर मृतक केवल सल्लाम के मोबाईल नंबर की CDR एवं PSTN के विश्लेषण, मृतक के परिवार जन मृतक का पिता जेठू सल्लाम, मृतक का भाई कैलाश सल्लाम से पूछताछ तथा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पाया गया कि मृतक केवल सल्लाम की पत्नि विनिता सल्लाम के आरोपी मनीष साहू से प्रेम संबंध थे जिसकी जानकारी मृतक केवल सल्लाम को पता चलने पर वह विनिता सल्लाम से झगडा विवाद करता था, इसी कारण विनिता सल्लाम के कहने पर आरोपी मनीष साहू द्वारा उसके दोस्त विकाश उर्फ बिक्की साहू के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक योजनाबद्ध तरीके से मृतक को शराब पीलाकर घटना स्थल गांगीवाड़ा कुलबेहरा नदी के पास ले गए, जहां गमचे से गला घोटकर उसके सिर मुँह पर पत्थर पटकर हत्या कर दी, आरोपियों द्वारा घटना को एक्सीडेन्ट का रूप देने के उद्देश्य से मृतक के शव एवं मोटरसाईकिल को कुलबेहरा नदी के पानी में फेका था, जो आरोपियों की उनके संभावित स्थानों में पतासाजी कर आरोपी मनीष साहू, विकाश उर्फ बिक्की साहू और मृतक की पत्नी विनिता सल्लाम को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
खुलासे में इनकी रही विशेष भूमिका:- निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत थाना प्रभारी देहात, उपनिरीक्षक रामकुमार बघेल, देवकरण डेहरिया, सउनि. कमलेश सत्यार्थी, आरक्षक गजानंद मपि, सौरभ बघेल, ओमनरेश बघेल पन्नालाल इवनाती, म. आरक्षक संगीता, आरक्षक शेर सिंग, सैनिक दयाराम की विशेष भूमिका रही।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



