Home CITY NEWS आज दिनांक 22/01/2025 को मुख्यमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन...

आज दिनांक 22/01/2025 को मुख्यमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन हीरावाडी में शिविर का आयोजन किया गया

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा: जिले के जनपद पंचायत मोहखेड के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन हीरावाडी में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष सांवरी 1 श्री धर्मराज कुमरे जी सहित समस्त स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में शिविर प्रभारी नोडल अधिकारी श्री जे के जोशी सहायक नोडल अधिकारी श्री जैन सहाब के मार्गदर्शन में माँ सरस्वती जी की प्रतिमा का दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया।

विभिन्न विभागों के काउंटर बनाये गये तथा विभागीय अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा अपने अपने विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की ।मंच संचालन सचिव चंद्रसिंह बिहारे द्वारा किया गया ।आमंत्रित अतिथियों द्वारा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन दिया है ।स्थानीय जनप्रतिनिधियों में श्री धर्मराज कुमरे जी श्री मति पार्वती बन जी ललिता वट्टी रनकलाल उइके जी आनंद डेहरिया जी चैतराम वट्टी जी रामचंद्र डेहरिया जी सुरेश साहू जी अमरलाल साहू जी उपस्थित रहे।