संवाददाता नरेन्द्र साहू मैहर
मैहर: रामनगर विकास खण्ड के पी.एम. श्री.विद्यालय सगौनी के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए आज चित्रकूट ले जाया गया |आज सुबह से ही बच्चों में काफी खुशी देखने को मिल रही थी, बच्चों में घूमने व पिकनिक मनाने का अलग ही उत्साह जो होता है।

आज 7 बसों से लगभग 500 बच्चों को सुबह करीब 7 बजे चित्रकूट के लिए रवाना किया गया | प्राचार्य रावेन्द्र सिंह के द्वारा बच्चों को सुरक्षा की द्रष्टि से सभी शिक्षकों को ध्यान रखने व अनुशासन में रहने का निर्देश दिया गया | साथ में विनोद सिंह, प्रमोद द्विवेदी एवं अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे |
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



