Home CITY NEWS “जनशिक्षा केन्द्र सांगखेड़ा में संचालित तीन हाईस्कूल का सहायक संचालक जन जाति...

“जनशिक्षा केन्द्र सांगखेड़ा में संचालित तीन हाईस्कूल का सहायक संचालक जन जाति कार्यविभाग छिंदवाड़ा के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण”

संवाददाता नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा: श्री यू. के. सातनकर (AD) सहायक संचालक ने संकुल केंद्र सांगाखेड़ा के हाई स्कूल सांगाखेड़ा, हाई स्कूल झौतकला एवं शा. उ. मा. शा. कुकरपानी का निरीक्षण किया।उनके द्वारा कक्षा 9वी एवं 10वी में अध्यनरत छात्र/छात्राओं को वार्षिक परीक्षा हेतु अच्छे परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्रेरित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया गया।उनके निरीक्षण के दौरान हाई स्कूल संकुल प्राचार्य श्री मोहन कुमार शर्मा जी साथ में उपस्थित रहे। सहायक संचालक महोदय द्वारा बच्चों से विभिन्न प्रश्न किये गये। जिसका बच्चों द्वारा संतोषजनक जबाब दिया गया।संचालक महोदय द्वारा वन लाइनर एवं पॉकेट डायरी से कक्षा 10वी के बच्चों को पढ़ने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचना उनके द्वारा सराहनीय प्रयास रहा।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638