Home CITY NEWS राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जनपद शिक्षा केंद्र सौसर में जिला...

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जनपद शिक्षा केंद्र सौसर में जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या उमावि सौसर पर दिनांक 16.01.2026 को ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जनपद शिक्षा केंद्र सौसर में जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या उमावि सौसर पर दिनांक 16.01.2026 को ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या उमावि सौसर में परीक्षा केंद्राध्यक्ष श्रीमान भास्कर गावंडे संकुल प्राचार्य द्वारा किया गया।

बीआरसी श्रीमान चैनसा यादव द्वारा ओलंपियाड परीक्षा का निरीक्षण किया गया।

रिपोर्ट: नरेन्द्र साहू छिंदवाड़ा

दिनांक 16.01.2026 को होने वाले ओलंपियाड का टाइम टेबल इस प्रकार है।
प्रातः 10 से 11.30 तक कक्षा 2,3 का विषय हिंदी
तथा 6 से 8 के छात्रों का विषय हिंदी की परीक्षा ली गई।
दोपहर 12 से 1.30 में कक्षा 2,3 का विषय अंग्रेजी की परीक्षा ली गई।
एवं कक्षा 6 से 8 के लिए अंग्रेजी
तथा दोपहर 2.00 से 3.30 तक कक्षा 2,3 के लिये गणित
एवं 6 से 8 के लिए प्रश्न मंच संस्कृत की परीक्षा ली गई।

आज प्राथमिक कक्षाओं में कक्षा 2,3 के छात्र तथा कक्षा 6से8 के छात्र सम्मिलित हुए। आज विषय हिंदी,अंग्रेजी गणित तथा संस्कृत की ओलंपियाड परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति 96.13 प्रतिशत रही।

ओलंपियाड़ परीक्षा का परीक्षा केंद्राध्यक्ष श्रीमान भास्कर गावंडे द्वारा परीक्षा का संचालन किया गया। बीआरसी श्री चैनसा यादव द्वारा ओलंपियाड परीक्षा का अवलोकन किया गया। परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्रों को नीचे बैठकर भोजन कराया गया।
इस ओलंपियाड परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विभिन्न विषयों में दक्षता और ज्ञान का विस्तार करना है। इस संबंध में, सभी शालाओं में शिक्षकों को इस परीक्षा के लिए अपने छात्रों को बेहतर तरीके से तैयार करें।

कुल मिलाकर, इस प्रयास से हमें यह उम्मीद है कि छात्रों का ज्ञान विस्तार होगा और उन्हें ओलंपियाड परीक्षा के माध्यम से अपने क्षेत्र में अधिक ज्ञान प्राप्त होगा।

हमें आशा है कि इस प्रयास से छात्रों का ज्ञान और समझ बढ़ेगा और वे अपने क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। सभी शिक्षकों से अनुरोध है कि वे इस प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाएं और छात्रों को इस परीक्षा के लिए सक्षम बनाने के लिए अपनी समान भागीदारी बनाएं।