नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा/परासिया :- पिछले दिनों नीट परीक्षा को लेकर देश भर में काफ़ी बवाल मचा । जो लोग पास हुए , उनमें कई छात्र मायूस हुए और कई छात्रों की एम बी बी एस बनने की राह मजबूत हुई । इन खुशनसीब छात्रों में परासिया की बेटी आशिर्या जो शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी संजय जैन की बेटी है । कुमारी आशिर्या जैन ने एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा ( नीट) 2024 में 99.96 परसेंटाइल (702/720) अर्जित कर एम्स भोपाल मैं अपना गरिमामयी स्थान हासिल किया है । जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
आशिर्या जैन खेलकूद मे भी अव्वल रही। केन्द्रीय विधालय बडकुही मे पहली से दसवीं तक पढाई की ।कोटा राजस्थान जाकर आगे की पढाई की, प्रारंभ से ही लगनशील और मेधावी रहने वाली आशिर्या जैन अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं आत्मीय जनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को देती हैं ।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



