नरेन्द्र साहू परासिया /छिंदवाड़ा
परासिया: आज दिनांक 28/01/2026 को शास. उ. मा. वि. चांदामेटा बालक में केरियर मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु 5 दिवसीय प्रोग्राम के द्वितीय दिवस पर कौशल आई टी आई पॉलिटेक्निक विकल्प पर विशेषज्ञों द्वारा केरियर मार्गदर्शन देने हेतु पॉलिटेक्निक कॉलेज खिरसाडोह के श्री वासनिक सर, आई टी आई कॉलेज छिंदवाड़ा से श्री सनोडिया सर एवं श्री साहू सर के द्वारा छात्रों को कक्षा 10 वी एवं 12 वी के पश्चात् विभिन्न विकल्पों, छात्रवृति, विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी एवं समस्त छात्रों के जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन हेतु फ़ार्म भरवाये गये।

कार्यक्रम में शाला की प्राचार्य श्रीमती स्वाति सिंह, शिक्षिका बिंदिया भलावी, श्रीमती कविता वर्मा, श्री ब्रजभूषण शर्मा , शुभम मौर्य , श्री धुर्वे सर एवं समस्त छात्र सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती तस्लीम खान के द्वारा किया गया।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9399292638



