Home CITY NEWS नवीन संयुक्त कलेक्टर कार्यालय भवन के निर्माण के संबंध में प्रस्तावित पुनर्घनत्वीकरण...

नवीन संयुक्त कलेक्टर कार्यालय भवन के निर्माण के संबंध में प्रस्तावित पुनर्घनत्वीकरण योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा मों:-9399731900

छिन्दवाड़ा/ 02 सितंबर 2024/ जिले के नवीन संयुक्त कलेक्टर कार्यालय भवन के निर्माण के संबंध में प्रस्तावित पुनर्घनत्वीकरण योजना की समीक्षा बैठक आज कलेक्टर श्री शीलेन्‍द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में म.प्र.गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल संभाग छिंदवाड़ा के कार्यपालन यंत्री श्री आर.के.कौशल ने जानकारी दी कि म.प्र. शासन की उपरोक्त प्रस्तावित पुनर्घनत्वीकरण योजना के अन्तर्गत जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा में सिंचाई कालोनी एवं सिंचाई विभाग विश्राम गृह की 19461.70 वर्गमीटर भूमि, आबकारी वेयर हाउस की 1604.08 वर्ग मी. एवं सिविल सर्जन बंग्ला की 2900.00 वर्गमीटर को शामिल किया गया है। तीनों भूमि का पुनर्घनत्वीकरण नीति 2022 के अनुसार कलेक्टर गाइड लाईन के आधार पर मूल्य 80.55 करोड़ रुपए है तथा प्रस्तावित शासकीय निर्माण कार्य की लागत 88.02 करोड रुपए है। लेकिन निविदा आमंत्रण करने बिड वेल्यु अधिक प्राप्त होने की पूर्ण सम्भावना है, जिससे सम्पूर्ण निर्माण कार्य सम्पादित हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित निर्माण कार्य के अंतर्गत नवीन संयुक्त कलेक्टर भवन में कलेक्टर कार्यालय के सभी कार्यालयों के अतिरिक्त तहसील कार्यालय, उपसंचालक कृषि, आबकारी विभाग, महिला बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 02 संभाग कार्यालय, जल संसाधन विभाग के 03 संभागीय कार्यालय भवन एवं 01 वृत्त कार्यालय भवन इत्यादि का समावेश होगा तथा 40 नग आवासीय भवनों के साथ जल संसाधन विभाग व आबकारी विभाग के वेयर हाऊस का निर्माण एवं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एवं सी.एम.एच.ओ. कार्यालय भवन का स्टोर ट्रॉमा यूनिट एवं ओ.पी.डी. बिल्डिंग तथा सर्किट हाऊस का उन्नयन कार्य किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में एडीएम श्री के.सी. बोपचे सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638