नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा मों:-9399731900
छिन्दवाड़ा/ 02 सितंबर 2024/छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने आज छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया, साथ ही समीक्षा बैठक भी ली, जिसमें मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.अभय कुमार सिन्हा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.विपिन जैन एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में वर्तमान में क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं और भविष्य में छिंदवाड़ावासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें इसके लिए क्या कदम उठाये जाने चाहिए आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की सीट्स 100 से बढ़ाकर 150 होना है, जिसके पर्याप्त इंतज़ाम हैं या नहीं इसका जायज़ा सांसद श्री साहू द्वारा लिया गया।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.सिन्हा ने बताया कि सांसद श्री साहू ने लिफ्ट और ट्रांसफार्मर के रखरखाव से सम्बंधित समस्याओं का भी संज्ञान लिया।

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया एवं निर्देश दिये कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो। कार्डियोलॉजी और कैंसर जैसे सुपरस्पेशलिटी की सुविधा छिंदवाड़ावासियों को मिले इसका भी आश्वासन सांसद श्री साहू द्वारा दिया गया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट की कमी के कारण छिंदवाड़ावासियों की चिकित्सकीय सेवाओं में कभी कोई कमी नहीं आएगी। उनके द्वारा सदैव यह प्रयास रहेगा की आवश्यकता के अनुसार सभी साधन उपलब्ध किये जा सकें, जिससे छिंदवाड़ा की आम जनता को फायदा मिले। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। हेल्प डेस्क पर जाकर स्टाफ को निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय आने वाले किसी भी मरीज़ को परेशानी का सामना न करना पड़े।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



