Home CITY NEWS स्थानीय पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशु चिकित्सा...

स्थानीय पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर व युवा संवाद का किया गया आयोजन

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा मों: 9399731900

छिन्दवाड़ा/ 02 सितंबर 2024/ स्थानीय पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में आयोजित पोला पर्व पर कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में पशु चिकित्सा शिविर व युवा संवाद का आयोजन पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा किया गया।

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने बताया कि पोला पर्व में प्रतिवर्षानुसार प्रथम, व्दितीय, तृतीय बैल जोड़ी को विभाग की ओर से पुरस्कार स्वरूप कैल्शियम, कृमिनाशक दवा दी गई एवं युवा संवाद आयोजित कर योजनाओं की जानकारी पशुपालकों को प्रदान की गई । उन्होंने बताया कि शिविर में 300 पशुपालकों को नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। इस शिविर के राष्ट्र गौ-रक्षा दल के श्री श्रवण शर्मा का सहयोग रहा और उपस्थित होकर पशुपालकों को गौ-रक्षा के लिये संकल्पित किया गया। शिविर में सहायक संचालक डॉ.एम.के.मौर्य, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.छत्रपाल टाण्डेकर, डॉ.कृष्णा पेन्द्रे, श्री जी.आर.टोपले, श्री पी.आर.नारेकर, सुश्री नीतू ताम्रकर, कु.श्वेता श्रीवास्तव, श्री विनोद चौधरी, श्री भारती और श्री अरूष गौली ने अपनी सेवायें दी ।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638