छिंदवाड़ा/चौरई/चांद क्षेत्र से संवाददाता नरेंद्र साहू की रिपोर्ट
छिन्दवाड़ा: /09 जनवरी 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री जी.एस.बघेल एवं एसडीएम चौरई श्री प्रभात मिश्रा के निर्देशानुसार विकासखंड स्वीप नोडल के मार्गदर्शन में आज प्राचार्य श्री महेश कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक व स्वीप प्रभारी श्री राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसे नवीन मतदाता जो महाविद्यालय व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत है और उनकी 18 वर्ष आयु पूर्ण हो चुकी है, उनके पंजीकरण के लिये 09 व 10 जनवरी को शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में बूथ लेवल ऑफिसर श्री चंद्रशेखर मराठा, श्री सुंदरलाल उमरेठ को विद्यालय आमंत्रित किया गया था। विद्यालय में अध्ययनरत 11 छात्र पंजीकरण हेतु पात्र पाए गए। बीएलओ श्री उमरेठ ने वर्ष की चार तिथियों (01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर) में पात्र आयु 18 पूर्ण होने के बाद मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की छात्रों को जानकारी दी एवं लगने वाले आवश्यक दस्तावेज व प्रक्रिया समझाई।
प्राचार्य श्री रघुवंशी ने कहा कि अपने घर, पड़ोस या गांव में जो भी व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेता है, उन्हें बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर नाम जोड़ने के लिये प्रेरित करें यही लोकतंत्र व देश की सच्ची सेवा है। स्वीप प्रभारी श्री मालवीय ने अवगत कराया कि पंजीकरण हेतु ऑफ लाइन फॉर्म भरने के अतिरिक्त निर्वाचन आयोग की साइट व एप्प - ECINET के द्वारा भी फॉर्म 6 का घोषणा पत्र भर पंजीकरण करा सकते हैं। इस अवसर पर पात्र छात्र सुजल, जीशान, इंद्रजीत, पंकज, मयंक,सुमित, विकास पुरी, नवीन यादव, यशवंत विश्वकर्मा को फॉर्म 6 वितरित किये और आवश्यक दस्तावेज सहित वह अपने अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी के जमा करेंगे। इस अवसर पर श्री रघुनाथ वर्मा भी उपस्थित थे।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



