Home CITY NEWS छोटा तालाब क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया

छोटा तालाब क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया

एडिटर इन चीप करिश्मा सिंह की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा: नगर निगम आयुक्त श्री सी. पी. राय के आदेशानुसार छोटा तालाब के सामने स्थित मार्ग एवं मुख्य गेट के दोनों ओर फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर लगी गुमठियों को जब्त किया गया तथा अतिक्रमण हटाने हेतु फटका मशीन की सहायता ली गई। नगर निगम अमले द्वारा संबंधित व्यक्तियों को उक्त स्थल पर पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों एवं फुटपाथों को आम नागरिकों के आवागमन हेतु सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखना है। भविष्य में भी शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिये सम्पर्क करें: 9399292638