भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी ने कथा का किया श्रवण ।
चौरई क्षेत्र से नरेंद्र साहू की रिपोर्ट
छिंदवाड़ा /चौरई: भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माचागोरा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा में सहभागिता कर धर्मलाभ लिया ।
श्री दुबे ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर जिलेवासियों के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

श्री दुबे ने श्रीराम कथा का श्रवण किया और धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ एवं रामकथा जैसे आयोजनों से समाज में संस्कार, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पूर्व विधायक श्री दुबे का जंप सदस्य रिक्खीराम वर्मा, वरिष्ठ नेता विजय सुलखिया, लंकेश साहू समेत स्थानीय कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान वरिष्ठ नेता शरद खंडेलवाल, ईश्वर सिंह चौधरी, जंप सदस्य मनोज लिल्हारे, मोहन सिंह वर्मा, सुरेश चंद्रवंशी, गुड्डू पटेल, संतकुमार साहू, रामभरोस राय पंकज साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिये सम्पर्क करें: 9399292638



