Home CITY NEWS कॉलेज चलो अभियान… विद्यार्थियों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

कॉलेज चलो अभियान… विद्यार्थियों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

नरेन्द्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. अनिता कौशल के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी अजय सिंह ठाकुर कॉलेज चलो अभियान प्राभारी डॉ. जे.एल हनोते एवं समिति सदस्य डॉ. ओमकार बाईसठाले, श्री शोभाराम जम्होरे, डॉ. सुधीश सूर्यवंशी, श्रृद्धा पटेल, हेमलता सनोडिया ने शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय छिंदवाड़ा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गुरैया का भ्रमण कर कक्षा 12 वी के छात्रों को ई प्रवेश प्रकिया नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा छात्राओं हेतु महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठकमों योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराया।