नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा: राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में प्राचार्य डॉ. अनीता कौशल के मार्गदर्शन में एवं विधिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आज दिनांक 16/01/2025 को साइबर क्राइम जागरूकता सुरक्षा व बचाव विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री चन्द्रशेखर उसरेठे सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान शासकीय महाविद्यालय चौरई से उपस्थित हुए जिन्होंने साइबर क्राईम जागरूकता के बारे में, विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर्स एवं सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों एवं विभिन्न अधिनियमों के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन विधिक प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ . संधु लाहोरिया ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ. जितेंद्र डेहरिया ने किया ।कार्यक्रम में विधिक प्रकोष्ठ की सदस्य पूनम उसरेठे, डॉ रजीना खान एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएँ उपस्थित हुई।



