Home CITY NEWS सांसद श्री साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत बांका नागनपुर, बम्हनीलाला,...

सांसद श्री साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत बांका नागनपुर, बम्हनीलाला, बादगांव एवं परसगांव सर्रा में आनंद उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिन्दवाड़ा/ मध्यप्रदेश शासन के आनंद विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में 14 से 28 जनवरी 2025 तक आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत चौरई के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांका नागनपुर, बम्हनीलाला, बादगांव एवं परसगांव सर्रा में आनंद उत्सव कार्यक्रम आयोजित गया। कार्यक्रम में सांसद श्री विवेक बंटी साहू मुख्य अतिथि के में उपस्थित थे।

इसी दौरान इन ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों जैसे उप स्वास्थ्य केन्द्र, जनपद निधि से अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चौरई श्री तरूण राहंगडाले, तहसीलदार चांद सुश्री शोभना ठाकुर एवं बीएमओ चौरई श्री नितिन कुमार भी प्रशासन की ओर से मौजूद थे।