नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
9399731900
छिन्दवाड़ा/ 14 जनवरी 2025/ उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने आज विकासखंड बिछुआ की श्यामसुंदर गौशाला जमुनियाकलां का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में 129 गौवंश उपलब्ध पाये गये। गौशाला में 01 ट्रक गेहूं का भूसा, 23 बैग सुदाना एवं 2 ट्रक मक्के की पलोड़ी उपलब्ध पाई गई। गौशाला में 04 ट्रॉली गोबर खाद पाया गया। गौशाला में लगभग ढाई एकड़ भूमि में गेहूं की फसल लगाई गई है।


उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.पक्षवार ने गौशाला संचालक को पानी की टंकी की सफाई करने एवं गौवंश को ठंड से बचाने के लिये बोरे से हवादार स्थानों को ढकने के निर्देश दिये । साथ ही गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिये गोबर खाद विक्रय किये जाने के साथ गौमूत्र से गोनाइल एवं गोबर से विभिन्न उत्पाद जैसे कंडे व गौकाष्ट का निर्माण किये जाने के निर्देश भी दिये। गौशाला में पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था पाई गई। निरीक्षण के दौरान उप संचालक डॉ.पक्षवार के साथ श्री विनोद ठाकरे इंचार्ज मार्केटिंग दुग्ध संघ छिंदवाड़ा एवं सरपंच जमुनियाकलां श्रीमती बिजमा/जयपाल बट्टी व श्री महेन्द्रसिंह परमार सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे।



