Home CITY NEWS शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगबिहरी विकास खण्ड मोहखेड़ में करियर काउंसलिंग मेले...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगबिहरी विकास खण्ड मोहखेड़ में करियर काउंसलिंग मेले के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया

नरेन्द्र साहू छिंदवाड़ा

मोहखेड़: आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगबिहरी विकास खण्ड मोहखेड़ में लोक शिक्षण संचलानालय मध्य प्रदेश भोपाल के आदेश के परिपालन में करियर काउंसलिंग मेले के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया।

इस मेले में शासकीय ट्राइबल आईटीआई छिन्दवाड़ा प्राचार्य श्री डी के सोनेवार, शास उच्च माध्य विद्यालय तुर्कीखापा प्राचार्य श्री जी पी ऊईके एवं एस बी आई बैंक उमरानाला से श्री मुकेश डिगरसे अतिथियों ने भाग लिया और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को कैरियर गाइडेंस और मार्गदर्शन प्रदान किया।

अतिथियों ने छात्रों को बताया कि कक्षा दसवीं के बाद शासकीय आईटीआई में प्रवेश कैसे लिया जा सकता है और कौन-कौन से कोर्स किया जा सकते हैं ।उन्होंने प्राइवेट आईटीआई में प्रवेश के बारे में भी जानकारी दी और पाठ्यक्रम की महत्व के बारे में बताया। प्रभारी प्राचार्य श्री एच पी ऊईके ने छात्रों को कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण होने के पश्चात विषय चयन के बारे में मार्गदर्शन दिया । इस कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और कक्षा 9 से 12 तक के 288 छात्रों ने भाग लिया अंत में संस्था में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9399292638